बकरी को जिंदा निगल गया अजगर, वन कर्मियों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत सेमरी मलमला फॉर्म में घुसा अजगर रविवार दोपहर में बकरी को जिंदा निगल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने अजगर को जंगल में छोड़ा है।
कतर्नियाघाट वन प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत सेमरी मलमला फार्म स्थित है। इस फार्म में प्रतिदिन की तरह ग्रामीणों के मवेशी घास चर रहे थे। दोपहर 2:00 बजे के आसपास घने जंगल से निकलकर एक विशालकाय अजगर चरागाह में पहुंच गया।
अजगर ने घास चर रही एक बकरी को दबोच लिया। इस पर चरवाहों ने शोर मचाया शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े। लेकिन जब तक बकरी को अजगर से छुड़ाने की कोशिश की जाती तब तक अजगर लकड़ी पर जिंदा निकल गया। वन क्षेत्राधिकारी अशोक त्यागी ने बताया कि मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने अजगर को काबू में कर सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया है।





