बिसवां में नौ कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

सीतापुर: जिले का बिसवां कस्बा कोरोना के लिहाज से शीर्ष पर चल रहा है। शनिवार को यहां नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इनमें पांच वर्षीय बालक से लेकर कई बुजुर्ग भी शामिल है।
प्रतीकात्मक फोटोसीतापुर के बिसवां कस्बे में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। शनिवार को बिसवां कस्बे में 9 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कम्प मच गया।
 
इनमे मोहल्ला शंकरगंज निवासी 20 वर्षीय युवती, 10 वर्षीय बालक, 17 वर्षीय किशोर, 67 वर्षीय वृद्धा, 42 वर्षीय महिला शामिल हैं। जिनके अलावा कस्बे के ब्राह्मणी टोला में 5 वर्षीय बालक, 30 वर्षीय महिला, 78 वर्षीय वृद्ध एवं थवाई टोला का 24 वर्षीय युवक शामिल हैं। इसकी पुष्टि करते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कपूर ने बताया कि सभी लोगों को अस्पताल ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।

Back to top button