लखनऊ पुलिस ने चलाया अभियान, 1861वाहनों का चालान और 24 वाहन किए गए सीज

लखनऊ। कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को लॉक डाउन उलंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 1861 वाहनों का चालान और 24 वाहन सीज करने के साथ ही तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज की गई।

कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए शनिवार और रविवार को लगाए गए लॉक डाउन का पुलिस सख्ती के साथ पालन करवा रही है। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा चुका है। बेवजह बाहर निकलने वालों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करने के साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रही है। सीनियर ऑफिसर भी क्षेत्र में भ्रमण कर अनुपालन करवा रहे हैं।

Back to top button