इस ताश के पत्ते की सच्चाई जानकर हिल जाएगा आपका दिमाग

ताश मोटे-भारी कागज़, पतले गत्ते, या पतले प्लास्टिक से विशेष रूप से बनी होती है; जिसमें पहचान के लिए अलग रूपांकन बने होते हैं और उनका इस्तेमाल ताश के खेल के लिए एक सेट के रूप में किया जाता है. खेल में सुविधा के लिए आमतौर पर ताश के पत्ते हथेली के आकार के होते हैं.

ताश के एक पूरे सेट को पैक या डेक कहते हैं और एक खेल के दौरान एक बार में एक खिलाड़ी द्वारा उठाये गए पत्तों के सबसेट को सामान्यतः हैण्ड कहा जाता है. ताश के एक डेक से अनेक प्रकार के पत्ते के खेल खेले जा सकते हैं
आज कल सोशल मीडिया पर ताश की गड्डी में ईंट के आठ के पत्ते के बारे में एक ट्वीट तेजी से दुनिया भर में वायरल हो रहा है इस ट्वीट में लोगों से इस पत्ते में एक मौजूद छोटी सी डिटेल के बारे में पूछा गया है कि लोगों ने इसे नोटिस किया है की नहीं.
लेकिन जब इसके बारे में लोगों को पता लगा तो यह जानकर चौंक गए कि उन्होंने अभी तक इसे नोटिस कैसे नहीं किया था. तीन दिन पहले प्लींक (plink) नाम के ट्विटर हैंडल ने एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में लिखा गया कि आप कि क्या उम्र थी जब आपने पहली बार ईंट के आठ के बीच में आठ को देखा?
बीते शुक्रवार को शेयर किए जाने के बाद दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों से लोगों के इस ट्वीट पर लगभग एक लाख लाइक्स और 15000 कमेंट्स आ चुके हैं. जैसे ही लोगों को पता लगा कि ईंट के आठ के पत्ते के बीच में एक और आठ दिखता है. लोग इस ट्वीट पर शॉक्ड कमेंट कर रहे हैं





