सीएम योगी आज जाएंगे अयोध्या, 5 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ आज दोपहर डेढ़ से 2 बजे के बीच अयोध्या पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे, फिर वे राममंदिर परिसर में भी जाएंगे और मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा लेंगे।

अयोध्या में अफसरों के साथ सीएम योगी भूमि पूजन और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री बड़े साधु-संतों से भी मुलाकात कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 5 अगस्त को अयोध्या दौरा प्रस्तावित है। इसे देखते हुए भी मुख्यमंत्री तैयारियों का जायजा लेंगे। माना जा रहा है कि 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन हो सकता है। इससे पहले ही तैयारियां वहां काफी पहले से शुरू कर दी गई हैं।

Back to top button