कॉमेडी फिल्म ‘लूटकेस’ का पांच पोस्टर्स जारी

मुबंई। कुणाल खेमू की फिल्म ‘लूटकेस’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी एक आम आदमी की जिंदगी और नोटों से भरे एक सूटकेस पर आधारित है। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में कुणाल खेमू के अलावा रसिका दुग्गल, गजराज राव, विजय राज और रणवीर शौरी मुख्य भूमिका में है। शुक्रवार को निर्माताओं ने फिल्म के कुछ नए पोस्टर्स जारी किए हैं। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी।
तरण ने ट्विटर पर फिल्म के नए पोस्टर्स को शेयर कर लिखा-‘नए पोस्टर्स, फिल्म लूटकेस का 31 जुलाई को डिज्नी हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा। फिल्म में कुणाल खेमू, रसिका दुग्गल, रणवीर शौर्य, विजय राज और गजराज राव हैं।’

NEW POSTERS… #Lootcase premieres on #DisneyPlusHotstar on 31 July 2020… Stars #KunalKemmu, #RasikaDugal, #RanvirShorey, #VijayRaaz and #GajrajRao. pic.twitter.com/K11xVxN9rs
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 24, 2020

फिल्म ‘लूटकेस’ के निर्माताओं ने फिल्म के पांच पोस्टर्स जारी किए हैं। एक पोस्टर में कुणाल खेमू लाल सूटकेस के साथ लेटे हुए नजर आ रहे हैं और पोस्टर पर लिखा है-‘हमारा प्यार इस जालिम दुनिया से हैंडल नहीं होगा।’ फिल्म के दूसरे पोस्टर में रणवीर शौरी भी लाल सूटकेस के साथ नजर आ रहे हैं और पोस्टर पर लिखा है-‘मोस्ट वांटेड आएगा पुलिस कस्टडी में।’ फिल्म का तीसरा पोस्टर विजय राज का है। पोस्टर में वह हाथ में बन्दूक लिए बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके पास में रस्सी में बंधा हुआ लाल सूटकेस भी हैं और पोस्टर पर लिखा है-‘इसको छुआ तो गायब कर दूंगा।’ फिल्म का चौथा पोस्टर गजराज राव का है, जो हाथ जोड़े हुए मुस्कुरा रहे हैं और सूटकेस के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं और पोस्टर पर लिखा हैं-‘मिलिए हमारी पार्टी के स्टार से।’ इनके अलावा फिल्म का एक और पोस्टर जारी हुआ है। इस पोस्टर में कुणाल खेमू लाल सूटकेस से चिपक कर बैठे हुए हैं और उसे देखकर खुश हो रहे हैं और उनके बगल में अभिनेत्री रसिका दुग्गल बैठी हुई दिखाई दे रही हैं।
‘लूटकेस’ में कुणाल खेमू नंदन नाम के युवक के किरदार में हैं, जबकि रसिका दुग्गल उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में गजराज राव एमएलए की भूमिका में, रणवीर शौरी इंस्पेक्टर की भूमिका में और विजय राज डॉन की भूमिका में नजर आएंगे। कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘लूटकेस’ की कहानी लाल सूटकेस के इर्दगिर्द घूमती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया हैं। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियो प्रस्तुत करेगा। फिल्म ‘लूटकेस’ का प्रीमियर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 31 जुलाई को होगा।

Back to top button