यहां बैल नहीं बेटियों से जुतवाये जा रहे है हल, कारण जानकर हो जाओगे हैरान…

किसानों की आर्थिक स्तिथि आज भी खराब है। मध्यप्रदेश के सिहोर के पांगरी क्षेत्र में आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे किसान ने अपनी बेटियों से हल जुतवा दिया है। इस बात को लेकर हंगामा हो गया है। हालांकि बात यह सामने आई है कि किसान के पास बैल खरीदने तक के पैसे नहीं थे। मक्के के फसल की बुआई करने हेतु खेतों की जुताई की गई।

बेटियों से जुतवाये हल:
मगर वह पर्याप्त रूपयों का प्रबंध नहीं कर सका। लड़कियों ने 8 वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी। दोनों ही पुत्रियों के नाम राधिका 14 वर्ष और कुन्ती 11 वर्ष के तौर पर बताए जा रहे हैं।

कर्ज माफी व उपज हेतु कीमतों की मांग:
कर्ज माफी व उपज हेतु कीमतों की मांग के चलते मध्यप्रदेश का मंदसौर जिला किसानों के आंदोलन का केद्र बन गया है। दरअसल किसानों पर कर्ज का बोझ अधिक था ऐसे में कई किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए तो दूसरी ओर किसान आंदोलन के दौरान जब हिंसक वारदातें हुई तो पुलिस फायरिंग में करीब 6 किसानों की मौत हो गई।

Back to top button