पहले की तरह नहीं मनाया जाएगा इस बार का स्वतत्रंता दिवस, जारी हुईं गाइडलाइंस

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच इस बार स्वतत्रंता दिवस किस तरह से मनाया जाएगा ? केंद्र सरकार ने अब इस सवाल का जवाब दे दिया है। दरअसल गृह मंत्रालय ने 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।
बता दें कि कोरोना महामारी के बीच स्वतत्रंता दिवस मनाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं, हालांकि इस बार स्वतत्रंता दिवस कुछ अलग तरीके से मनाया जाएगा। वहीं गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और जिलों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 15 अगस्त मनाने के निर्देश जारी किए हैं।
गृह मंत्रालय ने कहा है कि इस बार स्वतंत्रता दिवस सुबह नौ बजे के बाद मनाया जाएगा। वहीं इस बार हर साल की तरह होने वाले कार्यक्रमों को भी नजरअंदाज किया जाए। आदेश में यह भी कहा गया है कि समारोह में ज्यादा संख्या में आने वाली मंडलियों को भी नहीं बुलाया जाएगा।





