लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा हैं मलाइका अरोड़ा का ये धमाकेदार डांस, देखे वीडियो…

टीवी डांस रिएलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के नए एपिसोड्स प्रसारित होने की तैयारी हो चुकी है। सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन्स के मुताबिक शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। डांसर्स अपनी पवरफुल परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए स्टेज पर आ रहे हैं। शो के नए एपिसोड का एक वीडियो सामने आया है। उसमें मलाइका अरोड़ा डांस फ्लोर पर हेलेन के मशहूर गाने ‘पिया तू अब तो आजा’ पर थिरकती नजर आ रही हैं।

उनके डांस को लेकर टेरेंस लुइस और गीता मां में भी जरबदस्त एक्साइटमेंट दिखाई दे रही है। ये डांस परफॉर्मेंस मलाइका कुछ कंटेस्टेंट्स द्वारा इस गाने पर परफॉर्म करने के बाद देंगी।
प्रोमो वीडियो में बताया जा रहा है कि डांस का सबसे बड़ा मंच लौट आया है देने बॉलीवुड के सबसे बड़े लेजेंड्स को सलामी। मालूम हो कि कोरोना वायरस के तेजी से फैल रहे संक्रमण को सीमित करने के मकसद से कई महीनों तक टीवी शोज और फिल्मों की शूटिंग बंद रही है।





