मुस्लिम धर्मगुरुओं संग पीस कमेटी की बैठक, कोविड प्रोटोकॉल के साथ मनाएंगे त्‍योहार

सीतापुर। आगामी दिनों में आने वाले ईद उल अजहा के त्योहार को लेकर शासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के क्रम में आज शहर कोतवाली में मुस्लिम धर्मगुरुओं संग पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। एडीएम विनय पाठक की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सभी से शासनादेश का पालन करने के किये सहयोग की अपील की गई। इसके तहत सभी से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई।
बैठक में मौजूद उलेमा और स्थानीय लोगएएसपी डॉ. राजीव दीक्षित ने कहा कि सभी लोग भीड़-भाड़ इकट्ठा न करते हुए घरों में रहकर ही नमाज अदा करें। साथ ही खुले स्थान पर कुर्बानी आदि न करें। इतना ही नही खुलेआम मांस का प्रदर्शन न किया जाए। न ही किसी जगह खुला मांस ले जाया जाए। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरी तरह से पालन किया जाए।
सीतापुर के शहर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक को संबोधित कर एएसपी डॉ राजीव दीक्षित और एडीएम विनय पाठक।इस दौरान मौजूद उलेमाओं और स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर कराने की मांग भी उठाई जिसपर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी गुरुप्रसाद पांडेय ने समस्याएं नोट कर उनका समय से निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। बैठक में मौजूद सभी संभ्रांत व्यक्तियों व उलेमाओं ने शासनादेश का पूरी तरह से पालन करने का आश्वासन दिया।

Back to top button