किसानों को नहीं मिली अनुदान राशि, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

मलिहाबाद। ग्राम सभा ससपन के किसानों ने दिसंबर 2018 में साधन सहकारी समिति जमोलिया से गेहूं का बीज लिया था जिसमें सरकार की तरफ से अनुदान मिलता है। अनुदान सीधे किसानों के खातों में आता है लेकिन लगभग डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी किसानों को अनुदान नहीं मिला तो किसानों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस बात की शिकायत की है।

किसान रमेश सिंह चौहान, राज कुमार, सुशील कुमार शुक्ला, अशोक कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, मालती देवी, दिनेश सिंह, सुशील कुमार सिंह, वीर प्रकाश सिंह ने दिसंबर 2018 में साधन सहकारी समिति जमोलिया से खेतों में बोने के लिए गेहूं का बीज लिया था।
लगभग डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी अनुदान राशि किसानों के खाते में नहीं पहुंची है तो किसानों ने कई अधिकारियों से मिलकर इस बात की शिकायत की लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नही हुआ। परेशान किसानों  ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।

Back to top button