ऐसे बनाए घर पर झटपट केले की बर्फी

यूं तो आपने कई सारी मिठाइयां घर पर बनाई होंगी। लेकिन हम आपको आज एक ऐसी मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद आप पहली बार सुन रहे होंगे। आज तक आपने केले का शेक या इसे किसी डिश में ऐड किया होगा। लेकिन हम आपको बता रहे हैं केले की बर्फी की रेसिपी। जिससे आप बेहद आसानी से घर पर ही ‘केले की बर्फी’ झटपट तैयार कर सकते हैं। इस साल आप रक्षाबंधन के अलावा तीज पर भी ‘केले की बर्फी’ को मेहमानों को सर्व कर उनका दिल भी जीत सकते हैं।

साम्रगी-

4-5 पके हुए बड़े केले
2 बड़े टेबल स्पून घी
आधा कप दूध
1 कप घिसा हुआ नारियल
1 कप चीनी
आधा कप अखरोट
1/4 टेबल स्पून इलायची पाउडर
2 टेबल स्पून (कटे हुए) बादाम और अखरोट 

बनाने की विधि-

केले की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले केले को अच्छी तरह से मैश कर लीजिए।

अब एक पैन में मैश केले में दूध मिलाएं और धीमी आंच पर मिश्रण को पकने के लिए रखें।

जब मिश्रण से सारा दूध सूख जाए तो गैस बंद कर दें।

अब एक दूसरे पैन में घी गरम करें। इसमें केले का मिश्रण डालकर उसे चलाते हुए फ्राई करें। 

मिश्रण के ब्राउन होने पर इसमें चीनी, अखरोट, कद्दकस किया नारियल और इलायची पाउडर मिलाएं।

अब एक प्लेट में घी लगाएं और इस प्लेट पर केले के मिश्रण को फैला दें।

बादाम और अखरोट से सजाने के बाद इसे दो घंटे बाद बर्फी या अपने पसंदीदा आकार में काट लें।

आपकी केले की बर्फी बनकर तैयार है।

Back to top button