एचडीएफसी कर्मी निकला कोरोना पॉजीटिव, बैंक चार दिन के लिए सील

सीतापुर। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की देर शाम आई रिपोर्ट में शहर की एक मुख्य बैंक का कर्मचारी भी कोरोना पाॅजीटिव पाया गया है। इसके बाद बैंक को सील कर दिया गया है और बैंक के तमाम कर्मचारियों की कोरोना जांच कराने की तैयारी की जा रही है।
सीतापुर में आंख अस्पताल मार्ग स्थित एचडीएफसी बैंकशहर में आंख अस्पताल मार्ग पर स्थित एचडीएफसी बैंक में तैनात कर्मचारी ने अपनी जांच जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से कराई थी। जिसकी रिपोर्ट देर शाम को पाॅजीटिव आई है। हालांकि तब तक बैंक बंद हो चुकी थी। इसके बाद बैंक प्रशासन की ओर से ब्रांच को आने वाले चार दिनों के लिए सील कर दिया गया है।
रिपोर्ट आने के बाद कर्मचारी अपने घर पर ही होम क्वारंटीन हो गया है। खास बात यह है कि कोरोना पाॅजीटिव पाए गए कर्मचारी में बीमारी के कोई भी लक्षण नहीं पाए गए हैं। उधर जिला प्रशासन द्वारा बैंक को सेनेटाइज कराने के साथ बैंक कर्मी के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच कराने की तैयारी की जा रही है।

Back to top button