बी प्राक के गाने में आईएएस अधिकारी ने की एक्टिंग, अब तक 3 करोड़ से ज्‍यादा Views

मुंबई। चर्चित आईएएस ऑफिसर दुर्गा नागपाल के पति और यूपी कॉडर के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह इन दिनों अपने हाथ एक्टिंग में आजमा रहे हैं। दिल्ली में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात अभिषेक ने बी प्राक के ‘दिल तोड़ के’ रिमिक्स गाने पर एक्टिंग कर तहलका मचा दिया है। गाने को अब तक 3 करोड़ से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं।

आपको बता दें कि एक्‍टर और आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह सपा सरकार में खनन माफिया से लोहा लेने के चलते सुर्खियों में आईं आईएएस दुर्गा नागपाल के पति हैं।
अभिषेक सिंह ने इस वीडियो सांग में दिल टूटे आशिक की भूमिका निभाई है। बता दें कि आईएएस की तैयारी करते समय अभिषेक को भी प्यार में धोखा मिला था। वह जान देने पर उतारू थे, किसी तरह उन्होंने खुद को संभाला था। बाद में तैयारी पर फोकस कर आईएएस बने।
वहीं अब दिल में दबी उसी कसक को उन्होंने अभिनय की शक्ल दी है। ‘दिल तोड़ के हंसती हो मेरा गाना 90 के दशक में काफी हिट हुआ था। यह गाना फिल्‍म बेवफा सनम में फिल्‍माया गया था। अब इसे नए अंदाज में बी प्राक ने अपनी आवाज दी है।
इसके साथ ही अभिषेक जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम 2’ के सीजन में भी एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Back to top button