खुलेआम बेच रहा था कच्ची शराब, हुआ गिरफ्तार

मलिहाबाद। मलिहाबाद इलाके के सरैया गांव के निकट राकेश कुमार निवासी हिमाचल खेड़ा मजरा गागन थाना औरास उन्नाव को चौकी प्रभारी रहीमाबाद द्वारिका प्रसाद प्रजापति ने अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार अक्सर शराब बनाकर मलिहाबाद इलाके में सप्लाई करता है। मुखबिर की सूचना पर बुधवार सवेरे सरैया नहर के पास से शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
इस क्षेत्र में कच्ची शराब का अवैध रूप से काम करने पर पहले भी लोगों को पकड़ा जा चुका है।





