बकरीद को लेकर योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइन, जानवरों की कुर्बानी पर अब नया नियम

लखनऊ। इस साल मुस्लिम धर्म का प्रमुख त्‍योहार ईद उल अजहा 1 अगस्‍त को मनाया जाएगा। कोरोना संकट और सावन के महीने को देखते को देखते हुए योगी सरकार ने त्‍योहार मनाने के लिए कुछ गाइडलाइन जारी की हैं। सरकार ने बकरीद और जानवरों की कुर्बानी के लिए गाइडलाइन जारी की है।

इसके साथ ही योगी सरकार ने कोरोना के संक्रमण के डर से सभी धार्मिक स्थलों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के मुताबिक, किसी भी धार्मिक स्थल में सामूहिक रूप से भीड़ एकत्र करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू रहेगा।
वहीं इसके अलावा उत्‍तर प्रदेश के डीजीपी द्वारा जारी किए गए पत्र में सांप्रदायिक भावनाओं का भी ध्यान रखने के लिए बोला गया है। पत्र में यूपी के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि कुर्बानी के दौरान गोवंश की हत्या से कई बार पहले भी सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हुआ है। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखा जाना चाहिए।
साथ ही गाइडलाइन में यह भी कहा गया कि पुलिस लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरुक करे। सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए रखें। भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लें। वहीं सबसे खास बात है कि इस बार ड्रोन के इस्तेमाल के लिए भी कहा गया है।

Back to top button