Breaking : अमरनाथ यात्रा रद्द, कोरोना वायरस के कारण श्राइन बोर्ड लिया फैसला

नई दिल्‍ली। साल 2020 में होने वाली अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए यह फैसला लिया है। अमरनाथ यात्रा का संचालन अमरनाथ श्राइन बोर्ड करता है।

बोर्ड जून-जुलाई में होने वाली इस यात्रा को लेकर जनवरी से ही तैयारियों में जुट जाता है। हर साल यात्रा शुरू होने से पहले राज्यपाल बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा करते हैं। छड़ी मुबारक के साथ इस यात्रा का आगाज होता है।
बता दें कि इससे पहले अमरनाथ यात्रा 23 जून और उसके बाद 21 जुलाई से शुरू होने की बात कही गई थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण अभी तक यह यात्रा शुरू नहीं हो सकी है। इससे पहले यात्रा पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई थी।
अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने बताया कि यात्रा में सालाना 10 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचते हैं। इतनी संख्या में लोगों के आने से कोरोना फैलने का खतरा बना रहेगा।

Back to top button