भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने ओपी धनखड

फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को भाजपा हरियाणा की कमान सौंपे जाने के निर्णय को सराहनीय बताते हुए पृथला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पं. टेकचंद शर्मा ने कहा है कि भाजपा हाईकमान द्वारा यह सही समय पर लिया गया सही निर्णय है। उन्होंने कहा कि श्री धनखड़ भाजपा के पुराने नेताओं में गिने जाते है और उनकी संगठन पर मजबूत पकड़ है, उनके प्रदेशाध्यक्ष बनने से हरियाणा में भाजपा का संगठन और मजबूत होगा।
नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री धनखड़ को बधाई देेते हुए पूर्व विधायक पं. टेकचंद शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से 2019 तक वह हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री रहे और मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार में उन्होंने समूचे प्रदेश के विकास में अपना अह्म योगदान दिया और पृथला क्षेत्र की जनता भी धनखड़ के उपकारों को नहीं भुला सकती क्योंकि पृथला क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र है और यहां के किसानों के लिए श्री धनखड़ ने नित-नई योजनाएं क्रियान्वित कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया।





