मूकदर्शक बना पुलिस प्रशासन, कैदी करते रहे पिटाई

बलिया। उत्तर प्रदेश में एक तरफ कोरोना संक्रमण फैल रहा है वहीं दूसरी तरफ अपराध में भी बढोतरी देखने को मिल रही है ऐसा ही कुछ आज सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को देखने से प्रतीत हो रहा है यह वीडियो बलिया जिले के जिला करागार का बताया जा रहा है जिसमें तीन कैदी मिलकर एक अन्य कैदी को चप्पलों, लतों से बुरी तरह पीट रहे है और वहीं अन्य कैदी मुकदर्शक बने पिटाई को देख रहे है न किसी कर्मचारी, न किसी कैदी ने उसे बचाने की कोशिश की है।
सूत्रों के अनुसार आरोप है कि नए कैदी ने रंगदारी नहीं दी थी। इससे नाराज हत्या के प्रकरण में सजा काट रहे कैदियों ने उसकी जमकर पिटाई की। मामला 12 जून 2020 का बताया जा रहा है। लेकिन, अब वायरल है। इस मामले में समाजवादी पार्टी ने ने जेल प्रशासन और योगी सरकार से जवाब मांगा है। वहीं, डीजी जेल डीआईजी गोरखपुर रेंज को इस मामले की विस्तृत जांच का निर्देश दिया है। उन्होंने डीआईजी को तत्काल बलिया जाने और दो दिन में जांच आख्या भेजने का निर्देश दिया है।
जेल अधीक्षक ने डीआईजी रेंज गोरखपुर को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। उन्होंने सफाई देते हुए बताया कि, यह वीडियो 12 जून 2020 का है। धर्मेंद्र सिंह नाम के एक बंदी को रोहित वर्मा व दो अन्य पीट रहे हैं। रोहित वर्मा को 20 जून को आजमगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया था।
सूत्रों का कहना है कि, हत्या जैसे संगीन मामलों में निरुद्ध पुराने कैदी गुट बनाकर जेल में आने वाले नए कैदियों से पैसे की मांग करते हैं। न देने पर किसी बहाने से उनकी जमकर पिटाई की जाती है। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले बहेरी के रहने वाले एक चालक को एक मामले में जेल भेजा गया था तो बदमाशों ने उससे भी पैसे की मांग की थी।





