जबलपुर सांसद राकेश सिंह लोकसभा में अब BJP के होंगे मुख्‍य सचेतक

जबलपुर सांसद राकेश सिंह लोकसभा में अब भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक होंगे।

राकेश सिंह लोकसभा में संजय जायसवाल की जगह लेंगे। जायसवाल को पिछले दिनों बिहार भारतीय जनता पार्टी का अध्‍यक्ष नियु‍क्‍त किया गया है। वहीं राकेश सिंह पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। मध्‍य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किए जाने के बाद राकेश सिंह ने यह पद छोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button