चार महीने बाद सेट पर लौटे कपिल शर्मा, इंस्टा पर शेयर की फोटो

मुबंई। सोनी के पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो की शूटिंग चार महीने बाद शुरू हो गई है। शो की शूटिंग शुरू होने से कपिल शर्मा की टीम उत्साहित है। साथ ही दर्शक भी नए एपिसोड्स को देखने के लिए काफी उत्सुक है। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है और फैंस को मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्होंने शो की शूटिंग शुरू कर दी है।
कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइललिस्ट उन्हें तैयार करते नजर आ रहे हैं। सेफ्टी के लिए क्रू मेंबर्स ने पीपीई किट पहन रखी है, जिनमें किसी को भी पहचानना काफी मुश्किल है। वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा-‘विश्वास की डोर के साथ बंधे हैं हम एक दूसरे के साथ, वरना मुझे तो यह भी नहीं पता के यह आदमी मेरे ही हैं या किसी और के।’
View this post on Instagram
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on Jul 21, 2020 at 12:46am PDT
कपिल से पहले अर्चना पूरण सिंह ने भी बीटीएस वीडियो शेयर कर बताया कि चार महीने बाद उन्होंने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा-‘बैक टू सेट। ये वो सेट है जो हमने 4 महीने पहले छोड़ा था। उस दौरान हमें नही पता था कि छोटा सा ब्रेक कितना बड़ा होने वाला है। अब हम वापस आ गए हैं। सबकी एक्साइटमेंट और एनर्जी का लेवल बिजली की तरह है।’
View this post on Instagram
•its a set we left 4 months ago, little knowing we’d have such a long break. Now that we’re back, it’s as if we never left. The energy, the vibes… the sheer charge in the atmosphere was electric. And the hilarious performance by @bharti.laughterqueen @kapilsharma @krushna30 @sumonachakravarti @kikusharda and @rajivthakur007 was absolutely MINDBLOWING! With all precautions in place to ensure safety protocols and a fabulous creative team of @bharat_shutterlust @vanky1 we are ready to bring rip-roaring laughter into your homes once again. Thank you @rishinegi24 @banijayasia and @sonytvofficial for taking such care to make our shoot environment safe and secure. Outfit: @pooja_shroff_official Jewellery: @the_jewel_gallery
A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on Jul 19, 2020 at 3:50am PDT
द कपिल शर्मा शो पर सबसे पहला मेहमान बनकर एक्टर सोनू सूद आने वाले हैं। अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन में मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का जिम्मा उठाया। जिस वजह से सोशल मीडिया पर उनकी खूब प्रशंसा हुई।





