अब घर पर ही होंगे क्वारंटाइन, सीएम योगी ने होम आइसोलेशन को दी मंजूरी

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश में होम आइसोलेशन को मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक, सीएम ने कड़ी शर्तों और प्रोटोकॉल के साथ होम आइसोलेशन की प्रक्रिया को मंजूरी दी है। वहीं इसके लिए गाइडलाइन बनाने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि माइल्‍ड लक्षण वाले मरीजों के लिए यह सुविधा दी गई है।

वहीं इससे पहले खबरें थीं कि राजधानी लखनऊ के साथ यूपी के कई शहरों में बेड़ की कमी पड़ने लगी है। इसके बाद से ही प्रदेश में होम आइसोलेशन की मांग उठी थी।

Back to top button