मौसम विभाग की ताजा अपडेट: यूपी के इन शहरों में अगले 3 घंटे में होगी तेज बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में आज सुबह जोरदार बारिश हुई। भारी बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव हो गया है। नतीजन कई जगहों पर बसें पानी में फंस गई हैं। पानी में बसों और दूसरी गाड़ियों के फंसे होने की खबर है।

मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार यूपी के कुछ स्थानों पर अगले 3 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसमें बुलंदशहर, संभल, बदायूं, बरेली, कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद, शाहजहाँपुर, सीतापुर, हरदोई, मैनपुरी, कन्नौज, उन्नाव, अयोध्या, अमेठी, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, आजमगढ़, गोरखपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर, महाराजगंज, देवरिया, बलिया, कुशीनगर जिले और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, गुजरात के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के बाकी भागों, झारखंड और उत्तरी तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तमिलनाडु और उत्तर-पूर्वी बिहार में भी सक्रिय मॉनसून के चलते कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
अगले कुछ घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, दक्षिणी कोंकण गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश में मॉनसून व्यापक रूप में सक्रिय रहेगा और अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद है।
आज से चार दिन तक झमाझम, बिजली गिरने की आशंका
उत्तर प्रदेश में रविवार से 22 जुलाई तक जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई जगह बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने किसानों के लिए अलर्ट जारी कर इससे बचाव की जानकारी दी है। इस बीच शनिवार को गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को विभिन्न जिलों के कई हिस्सों में बारिश ने राहत दी। हवा भी सामान्य से तेज चली। प्रदेश में वज्रपात की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें जान-माल का नुकसान हुआ है। कानपुर में शनिवार सुबह 11.30 बजे तेज वर्षा हुई। यह दोपहर एक बजे तक जारी रही। मौसम विज्ञानी डॉ.एसएन पांडेय ने बताया कि वज्रपात से सोनभद्र, मीरजापुर, ललितपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, कानपुर आदि जिले प्रभावित हैं। किसानों को एहतियात बरतनी पड़ेगी।
पंजाब में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
पंजाब में पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार सुबह लुधियाना व जालंधर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। बारिश से अधिकतम तापमान गिरा और मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार शनिवार को अमृतसर में आठ, लुधियाना में छह, पटियाला में 9.8, पठानकोट में 13, कपूरथला में 10 व जालंधर में आठ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. प्रभजोत कौर सिद्धू ने कहा कि रविवार व सोमवार को अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, पठानकोट, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर में भारी बारिश का अलर्ट है। किसानों को अलर्ट किया गया है कि वह धान के खेतों में पानी न लगाएं। हालांकि लुधियाना, पटियाला व ब¨ठडा में अधिक बारिश की संभावना नहीं है।





