कानपुर बिकरू कांड SIT जाँच में आज और 25 जुलाई, दोपहर 12 से 02 बजे तक बयान होंगे दर्ज
(मीडिया स्वराज़ डेस्क )
लखनऊ, 17 जुलाई. कानपुर के बिकरू कांड को लेकर गठित SIT ऑफिस में 09 बिंदुओं पर हो रही जाँच में आज और 25 जुलाई, 2020, दोपहर 12 से 02 बजे तक बयान दर्ज होंगे.31 जुलाई, 2020 को SIT अपनी जाँच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौपेगी. अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी की अध्यक्षता में गठित हुई है एस.आई.टी. ।
बिकरु कांड में गठित SIT की टीम ने SIT को आबंटित 09 बिंदुओं पर 12 जुलाई, 2020 को साक्ष्यों के संदर्भ में अपना काम शुरू किया है। इसी संदर्भ में SIT के अधिकारी को घटना से जुड़े साक्ष्य कोई भी करा सकता है उपलब्ध।एस.आई.टी. ने अपना ई-मेल और कार्यालय का पता जारी किया।जन सामान्य, जनप्रतिनिधि, इत्यादि उपलब्ध करा सकता है जानकारी।401, चतुर्थ तल, बापू भवन सचिवालय, लखनऊ में बनाया गया एस.आई.टी. दफ्तर।
[email protected] मेल पर भी दे सकते हैं जानकारी।





