रिलीज हुआ ‘लूटकेस का ट्रेलर’, देखे वीडियो…

क्या कभी पैसों से भरा बैग हाथ लगा है? अगर नहीं, तो आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म लूटकेस में देखिए क्या होता है जब पैसों से भरा बैग एक आदमी के हाथ लग जाता है. फ़िल्म “लूटकेस” को 31 जुलाई 2020 में रिलीज़ जाएगा. ये एक मज़ेदार रोलरकोस्टर सवारी होगी जिसे देखकर दर्शक निश्चित रूप से हंसी से लोटपोट हो जाएंगे.

कुणाल खेमू की फिल्म लूटकेस का ट्रेलर रिलीज

दर्शकों को लूटकेस की दुनिया की एक झलक पाने के लिए ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था और आखिरकार, फॉक्स स्टार इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रेलर का लिंक साझा कर दिया है. लिखा- ये लूटकेस किस दीवाने की किस्मत बदेलगा? जानने के लिए देखिए लूटकेस का ट्रेलर.

कुणाल केमू ने ट्रेलर रिलीज के साथ एक मज़ेदार वीडियो भी साझा किया है. एक्टर ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “सब कह रहे इस बैग में कुछ काला है आप खुद ही देख लीजिए. LootcaseTrailer out now, movie out on 31st July! #lootcase. मालूम हो कि फिल्म में कुणला खेमू लीड रोल में हैं.

Back to top button