Twitter पर हैकर्स का सबसे बड़ा हमला अकाउंट हैक कर मांग रहे थे बिटकॉइन

Twitter के कुछ नामचीन लोगों के अकाउंट गुरुवार को हैक हो गए। जिन अकाउंट को हैक किया गया, उसमें Elon Musk, बिल गेट्स, JeffBezos और Apple अकाउंट शामिल हैं। इन अकाउंट्स को हैक करके हैकर्स ने क्रिप्टोकरेंसी स्कैम को प्रमोट करने वाला ट्वीट किया है। इसके अलावा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, केन वेस्ट, किम कदर्शियां वेस्ट, वारेन बफेट, जेफ बेजोस और माइक ब्लूमबर्ग के अकाउंट्स से इसी तरह के पोस्ट किए गए हैं।

बता दें कि ट्विटर अकाउंट हैक होने से यूजर्स की अहम जानकारी चोरी की जा सकती है और इनकी मदद से बैंक फ्रॉड जैसे कामों को अंजाम दिया जा सकता है। ऐसे में Twitter अकाउंट हैकिंग से बचने के लिए यह टिप्स को फॉलो करें।Twitter यूजर को एक 10 कैरेक्टर्स का मजूबत पासवर्ड बनाना चाहिए।
पासवर्ड सेट करते समय की-बोर्ड के अपरकेस, लोअरकेस, नंबर और सिंबल का इस्तेमाल करना चाहिए।
यूजर्स को हर सोशल मीडिया अकाउंड के लिए अलग पासवर्ड बनाना चाहिए।
पासवर्ड क्रिएट करते वक्त पर्सनल इंफॉर्मेशन जैसे फोन नंबर, बर्थडे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
यूजर को पासवर्ड बनाते वक्त डिक्शनरी वर्ड जैसे iLoveYou का यूज नहीं करना चाहिए।
पासवर्ड बनाते वक्त सीक्वेंस नंबर जैसे abcd1234 का इस्तेमाल न करें।लॉग-इन वेरिफिकेशन के साथ वन टाइम पासवर्ड का यूज करते सिक्योरिटी लेयर को बढ़ा सकते हैं और इस तरह अकाउंट को ज्यादा सिक्योर रख सकते हैं।
पासवर्ड रीसेट के लिए ई-मेल और फोन नंबर जरूर ऐड करें।
Twitter पर संदिग्ध लिंक को क्लिक करने से बचें।
किसी थर्ड पार्टी को यूजरनेम और पासवर्ड न दें, जो फॉलोअर बढ़ाने और पैसे बनाने का ऑफर देते हैं।
हमेशा चेक करें कि आपका कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और ब्राउजर अपडेट है। साथ ही फोन और लैपटॉप में एंटी वायरस का इस्तेमाल करें।
Twitter लॉग-इन करते वक्त URL को एक बार क्रॉस चेक जरूर कर लें। हमेशा Twitter.com या फिर Twitter.com/login पर लॉग-इन करें।
उदाहरण के तौर पर बिल गेट्स के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि हर कोई मुझसे कह रहा है कि ये समाज को वापस देने का वक्त है, तो मैं कहना चाहता हूं कि अगले तीस मिनट में जो पेमेंट मुझे भेजी जाएगी मैं उसका दोगुना लौटाऊंगा. आप 1000 डॉलर का बिटकॉइन भेजो, मैं 2000 डॉलर वापस भेजूंगा.
क्या किसी का हुआ नुकसान?
अगर इतने बड़े प्रोफाइल से इस प्रकार का ट्वीट किया गया, तो जाहिर है कि हर कोई हैरान हो गया. साइबर सिक्योरिटी हेड करने वाले अल्पेरोविच का कहना है कि आम लोगों को कुछ हदतक नुकसान पहुंचा है. इस हैक के बीच हैकर्स करीब 300 लोगों से 1 लाख 10 हजार डॉलर बिटक्वाइन निकाल पाए हैं.
बिटकॉइन क्या है?
आपको बता दें कि जिस तरह से रुपये और डॉलर हैं, उसी तरह अब बिटकॉइन हैं. ये एक डिजिटल करेंसी है, जिसे डिजिटिल बैंक में ही रखा जा सकता है. अभी इसे कुछ ही देशों में लागू किया गया है और हर जगह एक बिटकॉइन की कीमत काफी अधिक है. इन्वेस्टमेंट के हिसाब से लोगों को ये काफी लुभावना लगता है.
ट्विटर के सीईओ जैक की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि आज ट्विटर में बहुत ही मुश्किल भरा दिन था, जो हैकिंग हुई उसे हमने रोकने का प्रयास किया. इसके लिए काफी अकाउंट्स को बंद कर दिया गया था, हालांकि अब अकाउंट फिर शुरू किए जा चुके हैं. ये हैकिंग कैसे हुई और इसके पीछे कौन था, इसकी पड़ताल जारी है.
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि ट्विटर में हैकिंग का मामला सामने आया हो. इससे पहले भी कई बार कुछ देशों में हैकिंग सामने आई है, लेकिन तब किसी एक बड़े अकाउंट या कुछ अकाउंट को टारगेट किया जाता था. लेकिन इस बार बड़ी संख्या में हस्तियों को टारगेट किया गया और इस बार का मकसद भी एक तरह से चूना लगाना था. क्योंकि ऐसे बिटकॉइन मांगने की घटना पहली बार ही हुई है.
इस हैकिंग के बाद अब एक्सपर्ट्स की ओर से कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं. क्योंकि अगर ट्विटर के बैकहैंड पर आसानी से हैकर कब्जा कर रहे हैं और इस तरह बड़े अकाउंट्स से ट्वीट कर रहे हैं तो आम लोगों को इससे घाटा हो रहा है. जिसका नतीजा कई हजार डॉलर बिटकॉइन जाने के बाद भी दिखा है.





