अब 10 साल से कम नौकरी वाले सैन्यकर्मियों को भी मिलेगी इनवैलिड पेंशन

नई दिल्ली। सरकार ने अब उन सैन्यकर्मियों को भी इनवैलिड पेंशन देने का निर्णय लिया है जिनकी नौकरी 10 साल से भी कम होगी। सशस्त्र बल कर्मियों को तब इनवैलिड पेंशन दी जाती है, जब वे किसी शारीरिक या मानसिक दुर्बलता के कारण सेवा से बाहर हो गए हों।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय का लाभ उन सशस्त्र बल कार्मियों को मिलेगा जो 04 जनवरी, 2019 को या उसके बाद सेवा में थे। इससे पहले इनवैलिड पेंशन की अर्हता के लिए न्यूनतम अवधि 10 वर्ष या इससे अधिक थी। 10 साल से कम की अर्हता सेवा के लिए इनवैलिड ग्रेच्युटी स्वीकार्य थी। इस निर्णय से दस वर्ष से कम सेवा वाले उन सशस्त्र बल कर्मियों को फायदा होगा जो किसी शारीरिक या मानसिक दुर्बलता के कारण सेवा से बाहर हो गए हैं। या फिर जो सैन्य सेवा से बाहर होने के बाद सिविलियन जिंदगी में पुन: रोजगार के लिए स्थायी रूप से अक्षम हो गए हों। यह निर्णय उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा।
 

Back to top button