देश में पिछले 24 घंटों में किए गए तीन लाख 20 हजार टेस्ट 

अब तक देश में कोरोना की जांच के लिए एक करोड़ 24 लाख सैंपल लिए जा चुके हैं
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में अबतक का सबसे ज्यादा सैंपल टेस्ट किए गए हैं। एक ही दिन में कोरोना की जांच के लिए 3 लाख 20 हजार टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक एक करोड़ 24 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में टेस्ट की क्षमता को बढ़ाने के लिए लगातार लैब की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। देश में कोरोना की जांच के लिए अब 1223 लैब स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें से 865 सरकारी लैब हैं और 358 निजी लैब हैं।
22 राज्यों में विश्व स्वास्थ्य संगठन के मापदंड के अनुसार टेस्ट

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मुताबिक देश में प्रतिदिन 10 लाख लोगों में कम से कम 140 टेस्ट किए जाने चाहिए। इस मापदंड में देश के 22 राज्य फिट बैठते हैं। सबसे ज्यादा टेस्ट गोवा में रोजाना किए जा रहे हैं जहां दस लाख लोगों पर 1058 टेस्ट किए जा रहे हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली है जहां प्रति दस लाख व्यक्ति पर 978 टेस्ट किए जा रहे हैं।

Back to top button