फिल्म वर्जिन भानुप्रिया गुरुवार को जी 5 पर होगी रिलीज

जोधपुर। कोराना महामारी व लॉकडाउन के चलते सिनेमाघर बंद होने की वजह से उर्वशी रौतेला व गौतम गुलाटी के अभिनय से सजी फिल्म वर्जिन भानुप्रिया ओटीटी प्‍लेटफार्म जी 5 पर 16 जुलाई को रिलीज होगी।

राजस्थानी फिल्म रमकुड़ी झमकुड़ी, मां तुझे सलाम, भैयाजी सुपरहिट सहित अब तक 40 फिल्म बना चुके सूर्यनगरी के निर्माता महेन्द्र धारीवाल ने बताया कि कहा कि डायरेक्टर अजय लोहान, प्रजेंटर हनवंत खत्री व ललित किरी की देखरेख में बनी वर्जिन भानुप्रिया यूथ कॉमेड़ी फिल्म है। युवाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए यह फिल्म बनाई गई है। फिल्म की शूटिंग मुंबई व गोवा में की गई है। करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म में उर्वशी रौतेला व गौतम गुलाटी के साथ अर्चना पूरणसिंह ने भी अपना बेहतरीन अभिनय किया।

राजस्थानी फिल्मों से फिल्म निर्माण का कैरियर शुरू करने वाले निर्माता महेन्द्र धारीवाल ने कहा कि वर्तमान समय में राजस्थान सरकार की राजस्थानी फिल्मों के निर्माण में सहयोगात्मक भूमिका नहीं होने के कारण राजस्थानी भाषा की फिल्में नहीं बन पा रही है जबकि अन्य भाषाओं में फिल्में बनाने पर वहां की राज्य सरकार फिल्म निर्माताओं को कई राहत और सहयोग देती है। इस कारण फिल्में ज्यादा बनती है और उससे रोजगार भी उपलब्ध होते है।

 

Back to top button