दिल्ली फर्रुखाबाद मार्ग 16 जुलाई तक बन्द
फर्रुखाबाद ,15 जुलाई (हि.स.)।उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में 15 जुलाई को रात 8 बजे से 16 जुलाई प्रातः 6 बजे तक फर्रुखाबाद दिल्ली मार्ग बंद रहेगा ।इस संबंध में दिल्ली और एटा जाने वाले वाहनों का रूट परिवर्तन कर दिया गया है ।रेल विभाग ने पुलिस कप्तान अनिल कुमार मिश्रा सूचना दी है।
स्टेशन अधीक्षक फर्रुखाबाद ने पुलिस कप्तान को बताया कि फर्रुखाबाद कासगंज रेल मार्ग के बीच ग्राम शुक रुल्ला पुर क्रॉसिंग पर स्लीपर, रेलवे फाटक की मरम्मत का कार्य 15 जुलाई को रात 8 बजे से किया जाएगा। इस दौरान सभी वाहन जो दिल्ली और एटा की तरफ जाने वाले हैं और उधर से फर्रुखाबाद आने वाले हैं बंद रहेंगे। यह वाहन नवाबगंज अलीगंज होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे ।और इसी रूट से फर्रुखाबाद आएंगे। स्टेशन अधीक्षक के पत्र पर पुलिस कप्तान अनिलकुमार मिश्रा ने कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि वह रूट परिवर्तन कर यातायात विधिवत शुरू कराएं। किसी तरह की दिक्कत यात्रियों को नहीं आनी चाहिए ।एसपी ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक के पत्र को संज्ञान में लिया गया है और आज रात 8 बजे से कल 6बजे तक दिल्ली फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर काम होने की वजह से बंद कर दिया गया है।





