उत्तर प्रदेश में 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगाने पर सबसे बड़ा ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 16 से 31 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन की खबर को लेकर आज राज्य सरकार ने स्पष्टीकरण जारी कर दिया है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की बातों को पूरी तरह खारिज कर दिया। प्रदेश में 31 जुलाई तक वीकेंड लॉकडाउन ही लागू रहेगा।
उन्होंने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। 14 जुलाई को जारी शनिवार व रविवार को लॉकडाउन करने का आदेश ही लागू रहेगा। बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन करने की अटकलें लगाई जा रही थीं जिस पर अपर मुख्य सचिव गृह ने स्पष्टीकरण दिया।





