खौफनाक वारदात: बुजुर्ग ने पत्नी और बहू को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत की घाट और फिर…

हरियाणा के भिवानी जिले के पालुवास गांव में एक बुजुर्ग ने निर्ममता के साथ अपनी पत्नी और बहू की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी ने भी खुदकुशी की कोशिश की।  

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह के समय हुई। आरोपी की शिनाख्त सुखबीर के रूप में की गई है और उसने भी घटना के बाद खुद जहर पीकर खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन अब गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

मृतकों की शिनाख्त सुखबीर की पत्नी सुमन और उसकी बहू संजू के रूप में की गई है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस ने सुखबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा वह उसका बयान लेकर वारदात का कारण जानने का प्रयास करेगी।

कार-मिनी ट्रक में टक्कर, कार चालक जिंदा जला

हिसार। हरियाणा के फतेहाबाद में फतेहाबाद-हिसार राजमार्ग पर बड़ोपल गांव के निकट मिनी ट्रक और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में कार चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक घायल हो गया। सदर थाना फतेहाबाद प्रभारी सुखदेव ने बताया कि हादसा मंगलवार सुबह तड़के तीन बजे के करीब हुआ। कार में गैस किट लगी हुई थी टक्कर होने के बाद इसमें विस्फोट हो गया। वहीं ट्रक चालक सिरसा निवासी कृष्ण कुमार है, जिसे घायलवस्था में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार बड़ोपल गांव से फतेहाबाद की तरफ आ रही थी। वहीं ट्रक फतेहाबाद से बड़ोपल गांव की तरफ जा रहा था। टक्कर लगते ही कार के अगले हिस्से में आग लग गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया। इस कारण वह बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जल जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उसके पास सुबह पांच बजे फोन आया था कि कार में आग लगी हुई है। मौके पर पहुंचे तो आग बुझ चुकी थी और चालक का पूरा शरीर जल चुका था। कार चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  

Back to top button