ये जीव संबंध बनाने के दौरान त्याग देता है अपना पेनिस, वजह जानकर हो जाओगे हैरान…
हमारी ये दुनिया विचित्र जीव जंतुओं से सवंरी हुई है यहां अनेक प्रकार जैव जंतु पाए जाते है । ऐसे जीव भी पाए जाते है एक बार सेक्स करने के बाद अपना पेनिस त्याग देता है । यह एक जलीय जंतु है जो सेक्स करने के बाद अपने पेनिस का त्याग कर देता है और फिर 24 घंटे अंदर दूसरा पेनिस उगा कर उससे सेक्स कर लेता है। ऐसा वो कई बार कर सकता है । वैज्ञानिकों ने इसके पेनिस को ‘डिसपोजेबल पेनिस’ का नाम दिया है। हालांकि दुबारा लिंग उगाने की क्षमता कई जीवों में पाई गई है पर यह अभी तक का ज्ञात एक मात्र जीव है जो दुबारा उगाए गए लिंग से मैथुन कर सकता है।
शोधकर्ताओं ने इन रंगीन समुद्री घोंघों के नमूने जापान के ही तटवर्ती इलाकों में स्थित मूंगे की प्रवाल भित्तियों से इकठ्ठे किए। उन्होंने इन जीवों को 31 बार सहवास करते हुए देखा।
यह घोंघे खारे पानी के भीतर पाए जाते है और यहां रहने के बाद भी इनका यौन व्यवहार बहुत ही जटिल और रहस्यमयी रहा है लेकिन क्रोमोडोरिस रेटिकुलाटा नाम के रंगीन प्रजाति के घोंघों ने वैज्ञानिकों को चौंका दिया है।