इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टडीज के पास जीत का मौका

जुबिली स्पेशल डेस्क
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच चल रहा पहला टेस्ट बेहद रोमांचक दौर में पहुंच गया है। साउथेम्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के अंतिम दिन वेस्टइंडीज को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य मिला है लेकिन उसकी दूसरी पारी में उसकी शुरुआत बेहद खराब हुई। समाचार लिखे जाने तक वेस्टइंडीज ने तीन विकेट केवल 38 रन पर खो दिए है। इससे पहले इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 313 रन का स्कोर बनाया है। इसके साथ ही वेस्टइंडीज को यह मुकाबला जीतने के लिए 200 रनों जरूरत है।
 बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से खेलों की दुनिया में ब्रेक लगा हुआ था लेकिन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हुई लेकिन इस दौरान स्टेडियम में दर्शकों की इंट्री पर बैन लगा हुआ है।
ये भी पढ़े: B’DAY SPL : वाकई ‘दीवार’ थी असरदार  
ये भी पढ़े: B’DAY SPL : माही ने वो किया जो किसी ने नहीं सोचा
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 3 विकेट गंवा कर 35 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा जाक क्राउली (76) रन का योगदान दिया जबकि डोम सिबले (50), कप्तान बेन स्टोक्स (46) के अलावा रोरी बर्न्स (42) रन बनाये है।
वेस्टइंडीज की तरफ से शेनॉन गैब्रियल ने 5, रोस्टन चेस तथा अल्जारी जोसफ ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि कप्तान जेसन होल्डर को एक विकेट मिला। बता दें कि इंग्लैंड ने 204 रन बनाए थे, जबकि विंडीज ने 318 रन बनाये थे।

Holder’s got Stokes!
England are four down, with a lead of 135 runs.#ENGvWI SCORECARD https://t.co/J9IrapSl4x pic.twitter.com/45JErnmjgZ
— ICC (@ICC) July 11, 2020

Back to top button