बीबीसी हिंदी के सम्पादक कैलाश बुधवार की जीवन यात्रा
आपने कल एक दुखद खबर सुनी कि बीबीसी लंदन में हिंदी के पूर्व सम्पादक कैलाश बुधवार नहीं रहे. उन्होंने एक शानदार जीवन जिया. ब्रिटेन में बसे कैलाश बुधवार भारतीय मूल के हिंदी लेखक थे । बी.बी.सी. हिंदी सेवा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कैलाश बुधवार पहले भारतीय थे जो बी.बी.सी. रेडियों में हिन्दी एवं तमिल विभागों के अध्यक्ष रह चुके हैं। एक लम्बे अर्से तक बी.बी.सी. रेडियो में काम करने के पश्चात आजकल वे कथा यू. के. के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे । लंदन का शायद ही कोई ऐसा कार्यक्रम होगा जिसमें वे भागीदारी या अध्यक्षता न कर चुके हों। हिन्दी के कर्मठ सिपाही कैलाश बुधवार कविता भी लिखते थे और मंच पर कवि सम्मेलनों का संचालन भी करते थे । मंच से उनका रिश्ता पृथ्वी थियेटर के दिनों से रहा है। पृथ्वीराज कपूर का असर उनके रेडियो प्रसारण एवं नाटक दोनों ही क्षेत्रों में महसूस किया जा सकता है। NRIfm.com के सम्पादक विजय राणा के साथ बीबीसी के अपने आरंभिक दिनों की याद करते हुए कैलाश बुधवार |





