कोरोना मीटर: विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंचा देश

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के संक्रमण में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 24,850 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। साथ ही 613 मरीजों की इस महामारी के कारण जान चली गई है। भारत में कुल मामलों की बात करें तो आंकड़ा 6,73,165 तक पहुंच गया है। इनमें से 2,44,814 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 4,09,083 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।इसके अलावा आईसीएमआर ने बयान जारी कर कहा है कि चार जुलाई तक देश में कुल 97,89,066 सैंपल की कोरोना टेस्टिंग हुई है। इनमें से 2,48,934 सैंपल की कल जांच की गई है।

Back to top button