अगर आपको दिखाई दे ऐसे सपने तो समझ लीजिए होने वाला हैं कुछ बड़ा…

स्वप्न ज्योतिष के अनुसार, जब हम गहरी नींद में होते हैं तो सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले से ही सचेत करते हैं। कुछ सपने शुभ संकेत देत हैं तो कुछ अशुभ घटनाओं के बारे में इशारा करते हैं। स्वप्न ज्योतिष में सपनों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बता रहे हैं जो हमें भविष्य में होने वाली अशुभ घटनाओं के बारे में पहले से ही सचेत करते हैं….

1. सपने में स्वयं को यात्रा पर जाते हुए देखें तो आपके साथ कुछ बुरा होने की संभावना बढ़ जाती है।

2. सपने में शरीर का कोई अंग कटा हुआ दिखे तो निकट भविष्य में आपके किसी परिजन की मृत्यु हो सकती है।

3. अगर कोई महिला सपने में खुद को गंजा देखे तो उसे गरीबी का सामना करना पड़ सकता है।

4. कोई बिजनेसमैन सपने में स्वयं को दिवालिया घोषित कर दे तो शीघ्र ही उसका बिजनेस चौपट हो सकता है।

5. सपने में आपके पीछे सांड भाग रहा हो तो समझना चाहिए आपको बहुत ही जल्दी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

6. जो व्यक्ति सपने में ताबूत देखता है, भविष्य में उसके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है।

7. जो व्यक्ति खुद को सपने में निर्वस्त्र देखता है, उसे अपमान और बिजनेस में हानि आदि का सामना करना पड़ सकता है।

8. जो सपने में खुद को हंसता या नाचता हुआ देखता है वह किसी कानूनी मामले में फंस सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button