इस लड़की की नाक से निकली ऐसी अनोखी चीज, जिसकी कीमत जानकर हर कोई हैरान…

आजकल सोशल मीडिया पर एक खबर बहुत ही तेजी से वायरल हो रही है। यूनाइटेड किंगडम में एक महिला के साथ ऐसी घटना घटी जिससे हर कोई हैरान है। दरअसल, अबिगेल थॉम्पसन नाम की महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि जानकर हर कोई दंग रह गया। वेस्ट यॉर्कशायर में रहने वाली 20 साल की ब्यूटीशियन एबिगेल थॉम्पसन की नाक से उन्हें उनका कीमती खोया सामान मिल गया है। जिसके मिलने की कहानी बड़ी रोचक है. ये बेशकीमती सामान उन्हें छींक के दौरान मिला।

दरअसल, अबिगेल थॉम्पसन की मां ने उन्हें साल 2007 में एक अंगूठी गिफ्ट में दी थी। लेकिन कुछ ही महीनों बाद ये अंगूठी कहीं गुम हो गई। साल 2007 में अपने 8वें जन्मदिन के मौके पर अबिगेल थॉम्पसन की अंगूठी गुम हो गई थी। थॉम्पसन को लगा कि अंगूठी चोरी हो गई है। और ये बहुत ढूंढने के बाद भी नहीं मिली।
इसके बाद अबिगेल थॉम्पसन को अपनी नाक में कुछ चमकता सा नजर आने लगा। थॉम्पसन के मुताबिक एक दिन वो सोफे पर बैठी हुई थी। तभी उन्हें छींक आई और उसके बाद वो कपड़े से साफ करने लगी। जब उन्होंने नाक के अंदर देखा तो वहां कुछ चमकता सा दिखाई दिया।
अबिगेल बताती हैं कि उन्हें नाक के अंदर कुछ फंसा दिखाई दिया। जैसे ही उन्होंने जोर से छींक मारी और कपड़े को खोलकर देखा तो वो हैरान रह गई। ये चीज एक अंगूठी थी जो 12 साल पहले गुम हो गई थी।थॉम्पसन ने बताया कि मैं कभी नहीं सोच सकती थी ये अंगूठी मेरे नाक में फंसी हुई थी।इस घटना के बाद उनके सब दोस्त हैरान है कि आखिर ये अंगूठी उसकी नाम में इतने सालों तक कैसे फंसी रही. इस दौरान उन्हें कोई तकलीफ नहीं हुई।





