सीएम योगी 26 जून को बनाऐंगे रोजगार का रिकार्ड

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जून को एक साथ एक करोड़ लोगों को रोजगार देकर नया रिकॉर्ड बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में यह रोजगार दिया जाएगा। एक साथ एक करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य होगा। इसी दिन एमएसएमई इकाइयों को कर्ज भी दिया जाएगा।प्रदेश सरकार के पास 36 लाख प्रवासी कामगार का पूरा डेटा बैंक मैपिंग के साथ तैयार है। योगी सरकार इन कामगारों को एमएसएमई, एक्सप्रेस वे, हाइवे, यूपीडा, मनरेगा आदि क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार से जोड़ भी चुकी है। अब ये आंकड़ा एक करोड़ के पार पहुंचने वाला है। प्रदेश में एमएसएमई इकाई से क्षमता बढ़ाने और खुद को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने के लिए 5 मई को 57 हजार से अधिक इकाईयों को ऑनलाइन लोन दिया गया। 26 जून के कार्यक्रम में भी एमएसएमई को लोन दिया जाएगा।

Back to top button