अहमदाबाद में फैक्ट्री में लगी आग

अहमदाबाद। एक फैक्ट्री में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल की 25 गाडिय़ां आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद हैं।अहमदाबाद के साणंद इलाके में जीआईडीसी (गुजरात औद्योगिक विकास निगम) की एक फैक्ट्री में यह आग लगी है। दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता है। आग इतनी भीषण है कि आसपास की फैक्ट्रियां भी खाली कराई गई हैं।हालांकि, शुरुआती जानकारी के आधार पर अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग को देखते हुए लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

Back to top button