सोने की कीमतों में आई तेजी से उछाल 10 ग्राम गोल्ड की कीमत जानकर उड़ जाएगे आपके होश

सोने की कीमतों ने आज यानी शुक्रवार 22 जून को एक नया रेकॉर्ड कायम किया है। देश भर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 647 रुपये प्रति 10 ग्राम उछल कर 48300 रुपये पर पहुंच गया है। सोने का यह उच्चतम भाव है। वहीं 23 कैरेट सोने का भाव भी 645 बढ़कर 48107 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 22 कैरेट सोने का मूल्य अब 593 रुपये तेज होकर 44243 और 18 कैरेट का 36225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी भी 966 रुपये तेज हो गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट सोने-चांदी की औसत कीमत अपटेड करती है। के मुताबिक 22 जून 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे…
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।





