यूपी: सरकारी बालिका गृह में 57 लड़कियां कोरोना संक्रमित, दो प्रेग्नेंट और एक को एड्स
उत्तर प्रदेश के एक सरकारी बालिका संरक्षण
गृह में रहने वाली लड़कियों की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन में
हड़कंप मच गया है। कानपुर के एक राजकीय बालिक संरक्षण गृह में रहने वाली
लड़कियों में कोरोना के लक्षण दिख रहे थे। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने
स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब इन लड़कियों
की जांच करानी शुरू की तो पता चला कि बाल संरक्षण गृह में रहने वाली दो
लड़कियां गर्भवती हैं। एक को एचआईवी है तो एक लड़की हेपेटाइटिस सी से
ग्रस्त है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कानपुर स्थित
इस राजकीय बाल संरक्षण गृह की 57 लड़कियों में कोरोना वायरस संक्रमण की
पुष्टि हुई थी। इसके बाद इन लड़कियों को कोरोना के इलाज के लिए मेडिकल
कॉलेज में भर्ती किया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने जांच में पाया कि दो 17
साल की लड़कियां गर्भवती हैं। प्रेग्नेंट होने के साथ ही एक लड़की एचआईवी
और एक हेपेटाइटिस सी के संक्रमण से ग्रसित है।
प्रशासन ने अब इस बालिका गृह को सील कर
दिया है। साथ ही यहां के स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है। डॉक्टरों ने
गर्भवती लड़कियों के बारे में जब पुराने रिकॉर्ड के लिए संपर्क किया तो
अधिकारियों के पास कुछ था ही नहीं। अधिकारियों का कहना है कि ये कब बालिक
गृह आईं इसकी जानकारी नहीं है।





