चाइना बॉर्डर पर भारत के वीर शहीद सैनिकों को दीप जलाकर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

सरदार सेना परिवार बस्ती द्वारा आज जिला अध्यक्ष प्रभाक वर्मा जी, जिला मीडिया प्रभारी राहुल वर्मा तथा जिला उपाध्यक्ष अनिल गौतम के नेतृत्व में दर्जनों सरदार सैनिकों द्वारा भानपुर , हरैया तथा मुंडेरवा इलाके में चाइना बॉर्डर पर भारत के वीर शहीद सैनिकों को दीप जलाकर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई.

भारत-चीन के सैनिकों के बीच सोमवार रात लद्दाख की गलवान वैली में हुई हिंसक झड़प में 20 जवान शहीद हुए थे। इनमें सबसे ज्यादा 13 शहीद बिहार की दो अलग-अलग रेजिमेंट के हैं। एक शहीद 12 बिहार रेजिमेंट और बाकी शहीद 16 बिहार रेजिमेंट के हैं। शहीद कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू भी16 बिहार रेजिमेंट से थे।

Back to top button