आखिर बारिश के मौसम में क्यों आते हैं ऐसे.. सपने क्या है इसका मकसद

कि सपने यूं ही नहीं आते। हर सपने का कुछ न कुछ मतलब होता है। बारिश का मौसम शुरू होते ही कुछ लोगों को खुद के बारिश में फंसने के सपने आते हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, इस तरह का सपना देखने का मतलब यह है कि मन में कहीं न कहीं उदासी का भाव है। इसका कारण यह है कि बारिश के मौसम में सूर्य देवता के दर्शन कम ही होते हैं। इन्सान खुद को बादलों से घिरा पाता है। रोशनी की कमी से इन्सान अंधेरा महसूस करता है और यही भाव सपने में दिखाई देता है। सपने में खुद को फंसा हुए देखने का एक कारण यह भी है कि भारी बारिश के समय आने-जाने के साधन मिलना मुश्किल होता है और विजिविलिटी (दृश्यता) भी कम होती है।

सपने में भारी बारिश देखने का मतलब

वहीं स्वप्न शास्त्र यह भी कहता है कि यदि कोई सपने में बारिश देखता है यह शुभ माना जाता है। इसका एक आशय यह भी है कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने वाली है। इसके अलावा कई बार ऐसे सपने आते हैं, जिसमें घर में ही बारिश होना या पानी टपकना या घर में पानी भर जाना दिखाई देता है। यह शुभ नहीं होता है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि ऐसे सपने घर में लड़ाई, झगड़ों और आपसी विवाद का संकेत होते हैं।

सपने में बारिश में खुद को फंसा पाने का मतलब

जिन लोगों के सिर पर बहुत सारा कर्ज होता है, उन्हें बारिश में खुद के फंसने के सपने आते हैं। इसके अलावा जीवन में ऐसा कुछ हो रहा है जिससे तनाव का माहौल है तो भी भारी बारिश में अटकने का सपने आते हैं। यदि ऐसा सपनों से बचना है तो सलाह दी जाती है कि इन्सान को सकारात्मक रुक अपनाना चाहिए। यह समझना चाहिए कि कोई भी स्थिति स्थायी नहीं है। यानी अभी परेशानी है तो यह तय है कि आने वाले समय में अच्छा वक्त भी आना है। इसलिए बुरे वक्त के गुजरने की प्रतिक्षा करना चाहिए। योग और प्राणायाम के जरिए मन और मस्तिष्क को मजबूत किया जा सकता है।

Back to top button