भारत-चीन खूनी संघर्ष पर क्या‍ है विपक्ष की प्रतिक्रिया

जुबिली न्यूज़ डेस्क 
पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आार्मी (पीएलए) और भारतीय सेना के बीच हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों पर शहदत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि चीन की हमारे सैनिकों को मारने की हिम्मत कैसे की? उन्होंने ट्वीट कर इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

Why is the PM silent?
Why is he hiding?
Enough is enough. We need to know what has happened.
How dare China kill our soldiers?
How dare they take our land?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 17, 2020

राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि पीएम चुप क्यों हैं? वह क्यों छुप रहे हैं? अब बहुत हो गया है। हमें यह जानना चाहते कि क्या हुआ है। चीन ने हमारे सैनिकों को मारने की हिम्मत कैसे की? हमारी जमीन लेने की उनकी हिम्मत कैसे हुई?
ये भी पढ़े: देश में एक दिन के अंदर सबसे ज्यादा मौतों का रिकॉर्ड
भारतीय सेना ने मंगलवार रात को जारी बयान में कहा, “संघर्ष वाली जगह पर बुरी तरह घायल होने और शून्य से नीचे के तापमान की वजह से 17 घायल जवान शहीद हो गए, जिससे अब तक संघर्ष में शहीद होने वाले कुल जवानों की संख्या 20 हो गई।”
सेना ने कहा कि भारतीय और चीनी सेना में उस जगह झड़प हो गई, जहां दोनों सेनाएं 15 और 16 जून को आमने-सामने आ गए थे। झड़प की जगह पर चीनी सेना ने भारतीय सेना की छोटी टुकड़ी पर हमला किया जो कि उस समय गश्त पर थे। इसमें कमांडिंग आफिसर के साथ ही कई जवान शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़े: उरी-पुलवामा जैसी है गलवान की चोट
दोनों देशों की सेना ने और बल मंंगा लिए जिससे हिंसक झड़प देर रात तक बढ़ती चली गई। झड़प के दौरान कई भारतीय सैनिक लापता हो गए। मंगलवार की सुबह भारतीय और चीनी सेना के अधिकारी ने मामले को शांत करने की पहल की और मीटिंग का आह्वान किया।

Back to top button