जानें कब आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त, इतने से…

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मोदी सरकार तीन समान किस्तों में 6000 रुपये देती है। इसके तहत 8 जून तक 9 करोड़ 83 लाख किसानों को 6000 रुपये सहायता वाली स्कीम का लाभ मिल चुका है। लॉकडाउन के दौरान पीएम किसान स्कीम की पांचवीं और इस वित्तवर्ष की पहली किस्त के रूप में 2000 रुपये किसानों के खाते में आ चुके हैं। योजना की छठी और इस साल की दूसरी किस्त की लिस्ट तैयार है और संभवत:  1 अगस्त से आनी शुरू हो जाएगी

पीएमम किसान सम्मान निधि स्कीम मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को शुरू किया था और यह एक दिसंबर 2018 से ही प्रभावित हो गया था। इस स्कीम के तहत सरकार छोटे किसानों को हर साल 6000 रुपये तीन किस्तों में देती है। पहली किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। दूसरी किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर तक किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दी जाती है।  

आधार जरूरी

इस योजना के तह किसानों को 2000 रुपये की किस्त को लेकर कई बदलव हुए। मसलन जब पहली किस्त जब दी गई तो उस समय आधार नंबर जरूरी नहीं था। दूसरी किस्त से आधार नंबर अनिवार्य कर दिया गया। हालांकि असम, मेघालय, जम्मू और कश्मीर को इससे छूट दी गई है।

सवाल: अगर किसी किसान को मौजूदा किस्त नहीं मिली है तो क्या गलतियां सुधारने के बाद उसे काटी गई किस्त की भरपाई हो सकेगी? अगली किस्त के साथ ये किस्त भी उसके खाते में आएगी या नहीं?
जवाब: हां, होगी भरपाई। इसका जवाब खुद सरकार ने पीएम किसान की वेबसाइट पर दी है, जिसे इस लिंक पर देखा जा सकता है। (https://pmkisan.gov.in/Documents/RevisedFAQ.pdf)

इसमें साफ लिखा है कि अगर किसी लाभार्थी का नाम पीएम किसान के पोर्टल पर अपलोड किया गया है, लेकिन किसी वजह से उसे इन 4 महीनों की किस्त नहीं मिलती है तो उस कारण के समाधान के बाद उसे यह ड्यू उसके खाते में भेजा जाएगा।
सवाल: अगर किसी वजह से किसान का नाम सरकार द्वारा रिजेक्ट किया जाता है तो वह इसका पात्र नहीं होगा?

जवाब: किस्त आने में देरी की वजह कई हो सकती हैं, जैसे कि रजिस्ट्रेशन में गलत नाम, पता या बैंक अकाउंट की जानकारी देना. इसे सुधारने के बाद जो किस्त उसे नहीं मिली है, वह भी अगली किस्त के साथ खाते में भेज दी जाएगी।

सवाल: पीएम किसान योजना के बारे में खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो क्या करें?

जवाब: पीएम किसान योजना के बारे में खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो इसका लिंक भी दिया गया है। इस लिंक के जरिये आप गूगल प्ले स्टोर में जाकर पीएम किसान मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके बाद भी न मिले पैसा तो क्या करें: अगर आवेदन करने के बाद भी पैसा न मिले तो केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से जारी हेल्पलाइन (PM-Kisan Helpline 155261 या 1800115526 (Toll Free) पर संपर्क करें। वहां से भी बात न बने तो मंत्रालय के दूसरे नंबर (011-23381092) पर भी बात कर सकते हैं।

Back to top button