अनचाहे बालों को हटाने के लिए अपनाए ये घरेलू नुस्खे

साफ और निखरी त्वचा पाने के लिए अधिकतर महिलाएं पार्लर में वैक्सिंग, ब्लीच और थ्रेडिंग करवाती हैं। अनचाहे बालों को हटाने के लिए ये तरीके कई बार काफी दर्दनाक भी होते हैं। वैसे तो हमारे शरीर के हर हिस्से पर बाल होते हैं,

लेकिन कुछ जगह के बाल हमारी खूबसूरती पर दाग साबित होते हैं। ऐसे में उन्हें शेविंग और थ्रेड के जरिए हर महीने हटाना पड़ता है। जिसमें बेहद दर्द और तकलीफ का सामना करना पड़ता है। तो यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे 5 घरेलू नुस्खे जो चेहरे के या दूसरे अनचाहे बालों को पल में कर देंगे गायब…..
करें अंडे का मास्क
एक अंडे का सफेद भाग फेंट लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें।
करें चीनी और नींबू का रस
दो चम्मच चीन, दो चम्मच नींबू का रस और 7-8 चम्मच पानी मिलाकर गर्म कर लें. इसे ठंडा होने दे। उसके बाद अनचाहे बालों पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगे रहने दें। उसके बाद पानी से हल्का-हल्का रगड़कर धो लें।
करें कार्न फ्लोर
1 अंडे का सफेद भाग, चीनी और कार्न फ्लोर को मिला लें। अब हल्के हाथ से उस जगह मसाज करें जहां से आप अनचाहे बालों को हटाना चाहते हैं। कुछ देर बाद इसे छोड़ दें और सूखने पर धो लें।
करें फिटकरी और गुलाब जल
आधा चम्मच फिटकरी पाउडर में 2-3 चम्मच गुलाब जल मिलाकर अनचाहे बालों पर लगाएं। इसे हफ्ते में 4-6 बार करें।
अनचाहे बाल हटाने के लिए इस्तेमाल करें हल्दी
हल्दी लगाने से चेहरे पर बाल नहीं उगते. इसके साथ ही साथ यह आपकी स्किन टोन को भी सुधारती है.





