चैरिटी लेब्लांक नामक महिला अलग स्टाइल से करती योगा |

यूएस की रहने वाली चैरिटी लेब्लांक नामक महिला अलग स्टाइल से योग करती है। उनके योग आसन को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

चैरिटी लेब्लांक नामक महिला अलग स्टाइल से करती योगा |

सहारा लेते हैं। लेकिन योग करने के तरीके जरूर निराले हैं कोई बकरी के साथ योगा करता है तो कोई योगा के दौरान बीयर पीता है, आज भी हम आपको एक ऐसे ही अनोखे तरीके के बारे में बता रहे हैं।

जी हां, यूएस की रहने वाली चैरिटी लेब्लांक नामक महिला अलग स्टाइल से योग करती है। उनके योग आसन को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। दरअसल, चैरिटी अपने बच्चों के साथ योगा करती हैं। यहीं नहीं, योग करते समय वह अपने बच्चों को इस तरह से बैलेंस करती है जिसे शायद ही कोई कर सके।

चैरिटी कभी अपने हाथ पर बच्चों को खड़ा करती है तो कभी अपने पैरों पर। योग करते समय वह अलग अंदाज में अपने बच्चों को किस भी करती हैं। इसी अनोखे स्टाइल के कारण इंस्टाग्राम पर चैरिटी की फैन फॉलोविंग लगातार बढ़ती जा रही है।

चैरिटी का कहना है कि वो इस तरह के योग आसन करके खुद को फिट रखती है। वह अपने बच्चों को भी योग करना सिखाती है ताकि वो फिट रहें। लोग भी चैरिटी को बहुत पसंद करते हैं और उसे योग करते देख उत्साहित होते हैं।

उनके पति को भी चैरिटी का योग करना काफी पसंद है। वह फैमिली योग प्रोग्राम में शामिल होते है। सोशल साइट्स पर चैरिटी की योगा की तस्वीरों बहुत पसंद की जा रही हैं।

Back to top button