32 वर्षीय महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

पोलैंड की रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। क्रूज पर काम करने वाली पीड़िता के साथ सहकर्मी ने लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। दो फरवरी को पीड़िता शिकायत दर्ज कराने के लिए भारत आई। 32 वर्षीय महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्मपटियाला हाउस कोर्ट की मजिस्ट्रेट अदालत में सोमवार को महिला ने न्यायाधीश के समक्ष अपने बयान दर्ज कराये। पीड़िता के वकील रोहित यादव ने बताया कि आरोपी फिलहाल फ्रांस में है। उसके वापस लौटने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। एफआइआर के मुताबिक पीड़िता और आरोपी गौरव राणा एक ही क्रूज पर नौकरी करते थे। वर्ष 2014 में दोनों की पहली बार मुलाकात हुई, जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। शादी का झांसा देकर आरोपी लगातार उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा। वर्ष 2015 में वह पहली बार भारत आई। आरोपी ने उसे अपने परिवार वालों से शादी के लिए मिलाने का वादा किया था, लेकिन उसने टाल-मटोल करते हुए अपने परिजनों से नहीं मिलवाया। पीड़िता के ही खर्चे पर वह भारत के विभिन्न हिस्सों में घूमता रहा। अदालत के समक्ष आरोपी से बातचीत के व्हाट्सअप रिकॉर्ड, फोन कॉल के रिकॉर्ड, उसपर खर्च किए गए क्रेडिट व डेबिट कार्ड के रिकॉर्ड अदालत के समक्ष दिए गए हैं।

पीड़िता ने कहा कि गौरव का रवैया देखकर उसने दूरी बना ली थी, इसके बावजूद वह उससे लगातार शादी करने का झांसा देकर मनाता रहा। फरवरी 2016 में उसे पारिवारिक शादी में हिस्सा लेने के लिए एक बार फिर भारत बुलाया। कहा कि परिजनों से मिलवाने के बाद एक-दो महीने में दोनों शादी कर लेंगे फिर पोलैंड में शिफ्ट हो जाएंगे। दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक किराये के घर में उसे रखा गया, जहां फिर शारीरिक शोषण किया गया। पीड़िता को बाद में पता चला कि जिस महिला की शादी में उसे बुलाया गया है वह गौरव की गर्लफ्रेंड के भाई की शादी है। थक हार कर अप्रैल में वह वापस लौट गई। कुछ माह बाद उसने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button