पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, देश में 3 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

 

कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू हो गया है। पीएम ने 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है। हालांकि जहां नए हॉट स्पॉट नहीं बन रहे हैं और हालात काबू में हैं, वहां 20 अप्रैल से कुछ छूट दी जा सकती है, लेकिन यह सब कोरोना वायरस कितना कंट्रोल में है, इस पर निर्भर करेगा। इस बारे में बुधवार को विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस को हराने के लिए 7 बातें (टिप्स) भी कहीं। नीचे देखिए वीडियो और पढ़िए पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें –

1. बुजुगों का ध्यान रखना है।

2. लॉकडाउन का पालन करे।घर मे बना फेस मास्क का उपयोग करे।

3. गर्म पानी काढा का उपयोग करे

4. आरोग्य सेतु aap का यूज करें

5. जितना हो सके गरीब परिवार का ध्यान रखें

6. आपने स्टाफ को नोकरी से न निकले

7. मेडिकल,पुलिस का सम्मान करें

पीएम ने कहा, 3 मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं। मेरी सभी देशवासियों से प्रार्थना है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है। स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए।

Back to top button